रायपुर (सुघर गांव)। 29 जनवरी 2026, जिला रायपुर अंतर्गत जनपद पंचायत तिल्दा के ग्राम पंचायत घिवरा में आयोजित पारंपरिक मड़ई मेले की रौनक में नवीन अग्रवाल अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर, अनुज शर्मा विधायक धरसीवां शामिल हो कर क्षेत्रवासियों से भेंट मुलाकात कर क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उन्होंने बच्चों के सुनहरे भविष्य हेतु नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि संस्कृति का संरक्षण और विकास हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे,ग्राम पंचायत घिवरा सरपंच श्रीमती प्रेमन रात्रे,उप सरपंच श्रीमती ममता रात्रे सहित सम्माननीय जनप्रतिनिधि गण और ग्रामवासी तथा क्षेत्रवासी विभिन्न स्थानों से पहुंच कर उपस्थित रहे।
0 Comments