बोधराम कंवर के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर व प्रभा सिंह तंवर ने दी शुभकामनाएं

बोधराम कंवर के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर व प्रभा सिंह तंवर ने दी शुभकामनाएं, पिता को पुरुषोत्तम कंवर का भावुक संदेश “बापू मेरे प्रेरणास्रोत”, नेताओं ने बताया जनसेवा की मिसाल 
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 29 जनवरी 2026, जिले के ग्राम पंचायत हरदीबाजार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ का “गांधी” कहे जाने वाले बोधराम कंवर का जन्मदिन पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। उनके निवास पर सुबह से ही नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। सभी ने आत्मीयता के साथ शुभकामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम का माहौल स्नेह, आदर और संगठनात्मक एकता से सराबोर नजर आया। 
                मुख्य बिंदु
 पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने अपने पिता बोधराम कंवर को जन्मदिन की बधाई देते हुए भावुक संदेश में कहा,“बापू का जीवन मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने हमें जनसेवा,ईमानदारी और समर्पण का मार्ग दिखाया है। उनका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। मैं उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना करता हूं।” प्रभा सिंह तंवर जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने उन्हें समाज के कमजोर वर्गों की सशक्त आवाज बताते हुए कहा कि उनका संघर्षमय जीवन कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती प्रदान करता है। पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने यह भी कहा कि पूज्य पिता जी श्री कंवर जी का व्यक्तित्व त्याग,सेवा और नेतृत्व का अद्भुत संगम है, जो नई पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। श्रवण कश्यप ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि बोधराम कंवर का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है,जिससे कार्यकर्ताओं को निरंतर ऊर्जा मिलती है।
      अन्य उपस्थित नेता व कार्यकर्ता
प्रमिला पुरुषोत्तम कंवर,भुनेश्वरी महंत,गैस बाई महंत, मंडल अध्यक्ष रामनारायण पटेल,धनंजय दीवान,राय सिंह, नंदकुमार पटेल,शिवकुमार पटेल सहित अधिक संख्या में सदस्यों ने एक साथ शुभकामनाएं अर्पित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बोधराम कंवर का व्यक्तित्व सादगी, सेवा और समर्पण की पहचान है। जन्मदिन का यह अवसर संगठन की एकजुटता को और मजबूत करने वाला साबित हुआ। उपस्थित नेताओं ने उनके अनुभवों को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताते हुए क्षेत्र के विकास में उनके निरंतर मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम सौहार्द पूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments