ग्राम पंचायत बतारी का आयोजन,संरक्षक राजू लाल श्रोते के मार्गदर्शन में होगा भव्य खेल महोत्सव
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 29 जनवरी 2026, जिले के कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बतारी (दीपका) में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 4 से 6 फरवरी 2026 तक ओपन चैलेंज 03 दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के संरक्षक राजू लाल श्रोते, अध्यक्ष सरपंच संघ कटघोरा ब्लॉक, जिला कोरबा के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
मुख्य बिंदु
प्रतियोगिता 4 फरवरी से प्रारंभ होकर 6 फरवरी तक चलेगी, मैच सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खेले जाएंगे।
पुरुस्कार
प्रथम पुरस्कार ₹51,000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय ₹31,000, तृतीय ₹21,000 और चतुर्थ ₹11,000 ट्रॉफी सहित दिया जाएगा।, बेस्ट रेडर – ₹3,100 (अमर सिंह उईके, छ.ग. पुलिस),बेस्ट कैचर – ₹3,100 (तिजराम उईके, छ.ग. पुलिस),बेस्ट ऑलराउंडर – ₹3,100 (सहसराम कर्ष एवं फेकू सिंह कंवर, भाजपा नेता) फाइनल मैच का टॉस चांदी के सिक्के से कराया जाएगा (मघनदास महंत की ओर से)।
निर्णायक
अनुज प्रताप सिंह (सचिव, कबड्डी संघ छत्तीसगढ़), बाबूलाल चंद्रा, ज्योति सिदार और रविन्द्र यादव।
मंच संचालन
कन्हैया कुमार जगत, बंधन राज, रामकुमार राज और अनुराग राज। बाहर से आने वाली टीमों के लिए आवास, भोजन तथा एक तरफ का किराया आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।प्रवेश 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 दोपहर 2:00 बजे तक लिया जाएगा।
संपर्क हेतु
बबलु उईके 9977543284,अर्जुन उईके 6261959075, अग्जु राग 7999099353,
विनय कुमार 6261857287
*सहयोग कर्ता एवं आयोजक*
शिव जनार्दन संवित्र ग्राम पंचायत की ओर से, देवकुमार यादव (रोजगार सहायक),जवाहर सिंह चौहान (समाजसेवी, मानगांव), भुवनपाल कंवर एवं ईश्वर सिंह अगरिया (पंच), नीता किरण जायसवाल (उपसरपंच, ग्राम पंचायत बतारी),आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की।
0 Comments