बलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, अवैध शराब और गांजा बिक्री पर कड़ी कार्यवाही की मांग

बलौदा थाना प्रभारी को ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, अवैध शराब और गांजा बिक्री पर कड़ी कार्यवाही की मांग
  बलौदा (सुघर गांव)। 30 जनवरी 2026, जांजगीर चाम्पा जिले के विकासखंड बलौदा अंतर्गत ग्राम चारपारा, शनिचरा और ढोरला में बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बलौदा थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा से भेंट कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। ​प्रतिनिधियो ने बताया कि ग्रामों में खुलेआम अवैध कच्ची व देशी शराब के साथ गांजा की बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। थाना प्रभारी श्री सिन्हा को विशेष रूप से अवगत कराते हुए कहा गया है कि यदि जल्द ही इन अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई, तो ग्रामीण लामबंद होकर कलेक्टर से इसकी लिखित शिकायत करेंगे। थाना प्रभारी ने नशा और अपराध पर अंकुश लगाने की आश्वासन दिया। ​मौके पर उपस्थिति ग्रामीण जन मुख्य रूप से नरेंद्र प्रताप सिंह (सरपंच ढोरला), प्रकाश पटेल (पंच ढोरला), कमलेश भैना (जनपद सदस्य, चारपारा), सूरज पटेल (उपसरपंच चारपारा), सुदर्शन कंवर (पंच चारपारा), संतोष पटेल(निनी) (पंच चारपारा), राजकुमार पटेल (सरपंच प्रतिनिधि चारपारा), लक्ष्मीकान्त पटेल, दीपक पटेल एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments