रेलड़बरी में गणतंत्र दिवस की धूम,बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

रेलड़बरी में गणतंत्र दिवस की धूम,बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन 
 जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल की गरिमामयी उपस्थिति, विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 27 जनवरी 2026,जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला रेलडबरी में स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत,नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
      मुख्य अतिथि की रही विशेष सहभागिता
कार्यक्रम में कोरबा जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए पुरस्कार वितरण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश का भविष्य इन्हीं बच्चों के हाथों में है, शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
     पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति
 इस अवसर पर ग्राम पंचायत उतरदा के पंच विजय कश्यप,नकुल पटेल, लक्ष्मण पटेल एवं सतपाल नेटी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं युवा पत्रकार विष्णु कुमार यादव, पूर्व पंच प्रतिनिधि रामलाल कौशिक, लालसाय कश्यप, लखन कश्यप, माखन कश्यप, रतिराम नेताम एवं अद्धुराम कौशिक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
  शिक्षक,शिक्षकों की रही महत्वपूर्ण भागीदारी
 कार्यक्रम में ठंडा बाई खुश्रपाल, अनीता लहरे, सुलोचना जगत, अनीता राठौर,माया साहू, कु.पूजा किरण, ओमप्रकाश राज सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष माखन कश्यप एवं उपाध्यक्ष केशरी कौशिक ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुआ। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक समरसता एवं देश प्रेम का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Post a Comment

0 Comments