गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री ने बालोद में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो कर ध्वजारोहण कर परेड की लिया सलामी

गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री ने बालोद में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो कर ध्वजारोहण कर परेड की लिया सलामी 
रायपुर (सुघर गांव)। 26 जनवरी 2026, जिले बालोद में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में गुरू खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन कर सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं पुलिस परिवार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारीयों को सम्मानित कर कृतज्ञता प्रेषित की। गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि - यह दिवस हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं, महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और आदर्शों का स्मरण कराता है, जिनके बलिदान से हमें लोकतांत्रिक, संप्रभु और सशक्त भारत देश मिला। छात्रा - छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समारोह में चार चाँद लगा दिया। आइये आज हम सभी राष्ट्रीय गौरव दिवस के इस बेला पर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन का संकल्प लें, ताकि संविधान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए हमारा देश-प्रदेश प्रगति और उन्नति के पथ पर सदैव गतिमान रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण,भाजपा पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं जिला वासी अधिक संख्या में प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments