पंच लक्ष्मण पटेल, विजय कुमार एवं नकुल पटेल की उपस्थिति में राऊतपारा आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण

पंच लक्ष्मण पटेल, विजय कुमार एवं नकुल पटेल की उपस्थिति में राऊतपारा आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण
 उतरदा ग्राम पंचायत के रेलडबरी मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में देशभक्ति का माहौल 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 27 जनवरी 2026, जिले के अंतर्गत पाली विकासखंड की ग्राम पंचायत उतरदा, मोहल्ला रेलडबरी स्थित राऊतपारा आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
          पंचों के संदेश
पंच लक्ष्मण पटेल ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों और माताओं के विकास की मजबूत नींव है। पंच विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और एकजुटता सबसे आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता को बढ़ाते हैं।
 पंच नकुल पटेल ने कहा कि ग्रामीणों की सहभागिता से ही पंचायत मजबूत होती है। आंगनबाड़ी केंद्र समाज के भविष्य को संवारने का कार्य कर रहा है।
गौरी राठौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने अतिथियों, ग्रामीणों का किया आभार व्यक्त
 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गौरी राठौर ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बच्चों एवं महिलाओं के हित में योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम में मितानिन सहायक ट्विंकल पटेल,रतिराम नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments