पूर्णिमा सिन्हा को छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला बेमेतरा का प्रचार मंत्री बनाएं जाने पर दी गई हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पूर्णिमा सिन्हा को छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला बेमेतरा का प्रचार मंत्री बनाएं जाने पर दी गई हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 
बेमेतरा (सुघर गांव)। 29 जनवरी 2026, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नगर पंचायत बेरला की वार्ड 05 निवासी पूर्णिमा सिन्हा को छत्तीसगढ़ कलार समाज जिला बेमेतरा की जिला प्रचार मंत्री के पद पर श्रीमती प्रमिला सिन्हा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कलार महिला मंच कलार समाज जिला इकाई बेमेतरा की अनुशंसा पर संगठन की विस्तार करते हुए मनोनीत किया गया है। जिसमें सामाजिक रूप से सक्रिय महिलाओं को चयनित कर समाज अपने नवीन जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक गतिविधियों की विकास में सहयोग की अपेक्षा कर नियुक्ति किया गया है। जिसमें श्रीमती लता जायसवाल नगर पंचायत नवागढ़ वार्ड 15 जिला बेमेतरा निवासी को उपाध्यक्ष और श्रीमती सेवती सिन्हा ग्राम नरी, विकासखंड व जिला बेमेतरा निवासी को कोषाध्यक्ष और श्रीमती नेहा सिन्हा वार्ड नंबर 03 थानखम्हरिया निवासी को संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया हैं। यह गौरवपूर्ण अवसर ना केवल श्रीमती पूर्णिमा सिन्हा के जीवन का एक नया अध्याय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने अपने मेहनत,लगन और समाज सेवा के माध्यम से यह प्रतिष्ठित पद प्राप्त किया है। उनके इस मनोनयन से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके समर्थक व शुभचिंतक उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाईयां प्रेषित कर रहे हैं। यह मनोनयन समाज के विकास, जागरूकता और एकता के मार्ग में एक कदम है और पूर्णिमा सिन्हा का यह नया दायित्व उनके समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम सभी को उनसे अपेक्षा है कि वे अपने कर्तव्य का निर्वाहन ईमानदारी और निष्ठा से करेंगी और समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देंगी। पूर्णिमा सिन्हा प्रचार मंत्री नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ और उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

Post a Comment

0 Comments