सरपंच लक्ष्मीन बाई के नेतृत्व में ग्राम पंचायत उतरदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

सरपंच लक्ष्मीन बाई के नेतृत्व में ग्राम पंचायत उतरदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस 
NSUI जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मनमोहन राठौर की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा में हुआ इज़ाफा 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 27 जनवरी 2026,
जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में 26 जनवरी 76 वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में पंचायत भवन परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने तिरंगे को सलामी दी।
     गणमान्य अतिथियों के ओजस्वी उद्बोधन 
 सरपंच लक्ष्मीन बाई ने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने ग्राम पंचायत उतरदा को विकास, पारदर्शिता एवं जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया। मनमोहन राठौर (NSUI जिलाध्यक्ष – ग्रामीण) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में युवा शक्ति की भूमिका सर्वोपरि है। शिक्षा, संवैधानिक जागरूकता एवं लोकतंत्र के सम्मान से ही एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। सुंदर सिंह मरावी (सरपंच प्रतिनिधि) ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर एकता, सहयोग एवं समरसता के साथ कार्य करते हुए शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। तुलाराम यादव (उतरदा मंडी फड़ प्रभारी) ने किसानों एवं श्रमिकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गांव,किसान और मेहनतकश वर्ग ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जिन्हें मजबूत करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। निर्मला टेकाम (रोजगार सहायक) ने कहा कि शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। कार्तिक दुबे (व्याख्याता, हरदीबाजार कॉलेज) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, अनुशासन और संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर ही एक मजबूत, विकसित और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है।
        कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे 
चंद्रिका सरोते, ललिता वरकड़े, किरण जगत, विनोद ध्रुव, मुकेश राठौर, ओम प्रकाश चौहान, प्रकाश राठौर, लक्ष्मण पटेल (पंच), ईश्वर पोर्ते (सचिव, ग्राम पंचायत उतरदा) सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
  एकता अखंडता और संविधान के प्रति संकल्प कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। पूरा पंचायत परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

Post a Comment

0 Comments