गणतंत्र दिवस के अगले दिन करतला स्कूल में बंद, मध्याह्न भोजन योजना ठप,शिक्षकों की मनमानी पर सवाल, खंडशिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस

गणतंत्र दिवस के अगले दिन करतला स्कूल में बंद, मध्याह्न भोजन योजना ठप,शिक्षकों की मनमानी पर सवाल, खंडशिक्षा अधिकारी ने जारी किया नोटिस 
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो  
कोरबा (सुघर गांव)। 29 जनवरी 2026, जिले के करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा के कुर्रिहापारा प्राथमिक शाला में गणतंत्र दिवस के अगले दिन स्कूल बंद होने से शिक्षा विभाग की योजनाओं की साख पर सवाल खड़ा हो गया। सोमवार के समारोह के बाद मंगलवार को प्रधानपाठक अशोक पाण्डेय और सहायक शिक्षक गुलाब सिंह कंवर ने आपसी सहमति से स्कूल बंद कर दिया। इस कारण स्कूल में कोई भी छात्र-छात्रा उपस्थित नहीं हुआ और शासन की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना का क्रियान्वयन ठप रह गया। स्थानीय लोग इस कदम को नियमों की अवहेलना बताते हुए शिक्षकों की मनमानी पर नाराज़गी जताई।                          मुख्य बिंदु - 
 स्कूल बंद प्रधानपाठक की घोषणा से पूरे विद्यालय का संचालन ठप्प। छात्र अनुपस्थित स्कूल बंद रहने से किसी भी छात्र-छात्रा ने उपस्थित नहीं होकर पढ़ाई से वंचित रहे। मध्याह्न भोजन ठप बच्चों के अनुपस्थित रहने से योजना का क्रियान्वयन प्रभावित।
            शिक्षकों की मनमानी 
प्रधानपाठक अशोक पाण्डेय और सहायक शिक्षक गुलाब सिंह कंवर की कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए।
                   कार्रवाई
विकासखंड शिक्षा अधिकारी संदीप पाण्डेय ने 24 घंटे के भीतर कारण बताने का नोटिस जारी किया।
           विशेष टिप्पणी
यह घटना शिक्षा विभाग की योजनाओं की निगरानी और सही क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्न उठाती है। स्थानीय प्रशासन को सक्रिय होकर ऐसी घटनाओं पर नजर रखने और नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments