प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले से एक बड़ा खबर सामने आया है,यह खबर नगर पालिका बांकी मोंगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 23 के पार्षद और भाजपा नेता दिलीप दास का है,जो लगातार कई विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं,आपको बता दे,कि आज से लगभग 4 माह पूर्व पत्रकारों के ऊपर एफ आई आर दर्ज करवाए थे,जिसका विरोध सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के टीम द्वारा किया गया था,और मामले की सही जाँच कर उनपर उचित कार्यवाही का मांग किया गया था,जिसके संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भेजा गया था। लेकिन उनपर भी उचित जाँच कर कार्यवाही नहीं हो पाया था,वही दूसरे ओर एक SECL कर्मी की मां ने पार्षद दिलीप दास द्वारा अपने बेटे को जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कुसमुंडा थाने में किया था। वहीं पार्षद दिलीप दास की पत्नी ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत एसपी से की है। महिला का कहना है,कि उनके पति दिलीप दास का किसी और महिला से अफेयर चल रहा है। इसके अलावा वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है,थाने में भी कई बार शिकायत की जा चुकि है,लेकिन मेरी पति दिलीप दास की भाजपा पार्टी में बड़े नेताओं तक पहुंच होने की वजह से उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
0 Comments