मुकेश रात्रे अध्यक्ष सतनाम विकास समिति ने छत्तीसगढ राज्य के समस्त निवासियो को नव वर्ष एवं भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।



प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 

कोरबा ( सुघर गांव ) जिले में के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जोरहा डबरी में निवासरत सतनाम विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश रात्रे ने साल 2025 को अलविदा कहा और बोले आज से लोगों ने नए साल 2026 में प्रवेश कर लिया है। यह हम सभी के लिए एक नई शुरुआत,नई उम्मीदों और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन को एक नया मोड़ देने का अवसर है। 2025 की पुरानी यादों और गिले-शिकवे को मिटाते हुए लोग नई एनर्जी के साथ नया साल 2026 शुरुआत कर रहे हैं। आपको बता दे,कि भीमा कोरेगांव युद्ध के बारे में कोरेगांव की लड़ाई 1 जनवरी, 1818 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा संघ के पेशवा गुट के बीच हुई थी। पेशवा बाजी राव द्वितीय ने कंपनी के कब्जे वाले पुणे की ओर 28,000 सैनिकों की एक सेना का नेतृत्व किया, लेकिन ब्रिटिश सैनिकों को मजबूत करने के लिए रास्ते में उन्हें अप्रत्याशित रूप से 800 सैनिकों वाली कंपनी की सेना का सामना करना पड़ा। कैप्टन फ्रांसिस स्टॉन्टन ने कंपनी के सैनिकों का नेतृत्व किया, जिन्होंने लगभग 12 घंटे तक पेशवा द्वारा भेजे गए लगभग 2,000 सैनिकों के खिलाफ कोरेगांव में अपनी स्थिति का बचाव किया था। यह समय बीते साल की यादों को समेटने, मिली सीखों पर विचार करने और आने वाले साल के लिए नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का है। हर नया साल अपने साथ नए मौके, नए सपने और नई ऊर्जा लेकर आता है। आपको बता दे,कि नया साल खुद को फिर से संवारने और नई शुरुआत करने का अवसर दिया है। वहीं नए साल पर हर कोई चाहता है कि यह हर किसी के लिए काफी बेहतर रहे। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को नए साल की बधाई भी देते हैं।

बीत गया जो साल भूल जाएं,
नए साल को हंस कर गले लगाएं।
करते हैं हम रब से दुआ सिर झुका के,
इस साल आपके सारे सपने पूरे हो जाएं!

नए साल 2026 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!

नए साल की बेला पर झूम रहा संसार
अब जिसका आपको था बेसब्री से इंतजार,मंगलमय हो आपके लिए 2026 का साल।

नया साल की हार्दिक शुभकामनाएं,एवं बहुत - बहुत बधाई

Post a Comment

0 Comments