संपूर्णता अभियान 2.0 का कोरबा में आगाज़, आकांक्षी जिला से सशक्त जिला बनने की दिशा में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की साझा पहल
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 31 जनवरी 2026, जिले को आकांक्षी श्रेणी से बाहर निकालकर सशक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से कोरबा कलेक्ट्रेट सभागार में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन तथा कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
तय समय-सीमा में ठोस सुधार का लक्ष्य
यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित होगा, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष फोकस, तय अवधि में मापनीय और प्रभावी सुधार लाने का संकल्प,कोरबा को आकांक्षी जिला की सूची से बाहर निकालने की दिशा में निर्णायक प्रयास।
जनप्रतिनिधि और प्रशासन की मजबूत भागीदारी
कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला महामंत्री एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, कलेक्टर कुणाल दूघावत, जिला पंचायत CEO दिनेश नाग, सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, जिला शिक्षा अधिकारी उपाध्याय सहित अधिक संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच गण एवं हितग्राही मौजूद रहे।
हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ
कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को चेक वितरण किया गया, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया गया जोर।
विकास को नई रफ्तार
संपूर्णता अभियान 2.0 प्रशासन,जनप्रतिनिधियों और आमजन के संयुक्त प्रयास का प्रतीक है, जो कोरबा जिले के सर्वांगीण विकास, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को नई गति प्रदान करेगा। सशक्त कोरबा – समृद्ध कोरबा की दिशा में यह अभियान एक निर्णायक और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
0 Comments