पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर और महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर के नेतृत्व में गूंजा “मनरेगा बचाओ” का स्वर
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 01 फरवरी 2026, प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार द्वारा मनरेगा बचाओ अभियान संग्राम के अंतर्गत ग्राम रलिया सहित हरदीबाजार,नोनबिर्रा,उतरदा, कोरबी एवं मुढाली में व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आंदोलन को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकजुट होकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और मनरेगा को कमजोर किए जाने के प्रयासों पर कड़ा आक्रोश जताया।
पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर का तीखा संदेश
कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में महात्मा गांधी के नाम से शुरू हुई रोजगार गारंटी योजना ने ग्रामीण भारत को मजबूती दी। आज केंद्र सरकार नाम बदलकर इस योजना की आत्मा को समाप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों के सम्मान और अधिकार से जुड़ी योजना है, जिसे किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो यह लड़ाई दिल्ली तक लड़ी जाएगी।
महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर का उद्बोधन
महिला कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह तंवर ने कहा कि मनरेगा महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मसम्मान की गारंटी है। भाजपा सरकार की नीतियों का सबसे अधिक दुष्प्रभाव ग्रामीण महिलाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित संघर्ष करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का स्पष्ट बयान
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने कहा कि आज मजदूरों को न समय पर काम मिल रहा है और न ही समय पर भुगतान। यह स्थिति सरकार की गरीब-विरोधी सोच को दर्शाती है। कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर हर मजदूर की आवाज बनेगी।
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष का जन संदेश
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरदीबाजार रामशरण कंवर ने कहा कि मनरेगा गांवों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करना सीधे ग्रामीण जीवन पर हमला है। कांग्रेस कार्यकर्ता हर पंचायत में जाकर सच्चाई जनता तक पहुंचाएंगे।
सरपंच का पंचायत स्तर से समर्थन
ग्राम पंचायत रलिया के सरपंच विष्णु बिंझवार ने कहा कि मनरेगा से गांवों में रोजगार,विकास और पलायन पर रोक संभव हुई है। पंचायत स्तर पर इस योजना को बचाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में रमेश अहीर (मनरेगा प्रभारी), गुलशन जायसवाल (सह प्रभारी), द्वारिका यादव (मीडिया प्रभारी), कांति मधुकर (पूर्व जनपद सदस्य), कुलदीप राठौर (युवा नेता), प्रदीप राठौर (उपसरपंच रलिया) सहित अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
0 Comments