उतरदा में प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ,सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर मरावी के नेतृत्व में जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी, दो बूँद हर बार का दिया गया संदेश
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 21 दिसंबर 2025, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के आंगनबाड़ी केंद्र नवाडीह और उतरदा मोहल्ला बस्ती पारा में प्लस पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र शुक्ला (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाजार) एवं मुकेश बर्मन पंच वार्ड - 08 के द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच लक्ष्मीन सुंदर मरावी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान “दो बूँद हर बार पोलियो पर जीत बरकरार” के संदेश के साथ 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
स्वास्थ्य विभाग से विमल राजपूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यशवंती बर्मन,मितानिन रतन यादव सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी एवं अभिभावक गण उपस्थित रहें
जन जागरूकता संदेश
पोलियो को लौटने का मौका न दें अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं, ताकि उन्हें पोलियो से पूर्ण और स्थायी सुरक्षा मिल सके।
पोलियो बूथ की जानकारी
स्थान ग्राम एवं शहरी आंगनबाड़ी केंद्र, समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाएं समय प्रातः 8 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प लिया गया कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, तभी पोलियो मुक्त भारत का लक्ष्य पूर्ण होगा। दो बूँद हर बार – सुरक्षित बचपन,स्वस्थ भविष्य।
0 Comments