दो बूंद ज़िंदगी की खम्हरिया में पोलियो उन्मूलन अभियान सफलता पूर्वक संपन्न

दो बूंद ज़िंदगी की खम्हरिया में पोलियो उन्मूलन अभियान सफलता पूर्वक संपन्न
   विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो  
कोरबा (सुघर गांव)। 21 दिसंबर 2025, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन अत्यंत सफलता पूर्वक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से आजीवन सुरक्षित रखना रहा।
          गरिमामय उपस्थिति
इस जनहितकारी अभियान में स्वास्थ्य एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।जिनमें प्रमुख रूप से  कमलेश कुर्रे सभापति जनपद पंचायत पाली,सरिता डहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), ताराचंद सोनी  RHO, सुखमत बाई मितानिन,गंगा बाई सोनवानी  मितानिन की उपस्थिती रही।
           अभियान की प्रमुख विशेषताएं
 “दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार” के सशक्त संदेश के साथ अभियान का संचालन, ग्रामीणों को पोलियो से बचाव एवं इसके महत्व के प्रति जागरूक किया गया, 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो ड्रॉप पिलाई गई, स्वास्थ्य कर्मियों एवं मितानिनों की सक्रिय भूमिका से अभियान को मिली मजबूती।
       पोलियो को लौटने का मौका न दें 
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर अभियान में पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं, ताकि समाज को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प साकार हो सके।
      समय: प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक 
यह अभियान जनसहयोग,स्वास्थ्य कर्मियों की मेहनत और प्रशासन की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

Post a Comment

0 Comments