विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 20 दिसंबर 2025, जिले के कोरबा वन मंडल क्षेत्र में एक लोनर (अकेले) हाथी की दस्तक से ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और आधुनिक तकनीक के जरिए हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
डीएफओ कोरबा प्रेमलता यादव ने क्या बताया
कोरबा वन मंडल में एक लोनर हाथी की मौजूदगी की पुष्टि, हाथी की मूवमेंट पर थर्मल ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी, कटघोरा वन मंडल में हाथी के हमले से अब तक दो लोगों की मौत,शुक्रवार सुबह बालको क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की जान गई, फिलहाल लोनर हाथी बालको बीट क्षेत्र में एक्टिव हैं।
हाथियों का झुंड भी बना चुनौती
कुदमुरा,करतला और पसर खेत क्षेत्र में, करीब 15 हाथियों का दल सक्रिय, झुंड की हर गतिविधि पर ड्रोन कैमरे से नजर, हाथियों का मूवमेंट कभी भी किसी भी दिशा में संभव।
ग्रामीणों को किया जा रहा अलर्ट
गांव-गांव मुनादी के जरिए दी जा रही सूचना, लोगों को जंगल की ओर न जाने की समझाइश,रात के समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील।
पर्यटकों की एंट्री अस्थायी रूप से बंद
बालको रेंज का अजगर बहार बैरियर बंद,बालको बैरियर भी पर्यटकों के लिए सील, बिना विभागीय अनुमति प्रवेश पर पूरी तरह रोक
वन विभाग की अपील
जंगल से लगे इलाकों में अनावश्यक आवाजाही न करें, रात में अकेले बाहर निकलने से बचें, हाथी दिखने या उसकी सूचना मिलने पर तुरंत वन विभाग को जानकारी दें। वन विभाग और जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
0 Comments