डॉ.पवन सिंह ने किया कबड्डी विश्व चैंपियन संजू यादव का भव्य सम्मान,ग्राम पंचायत केराकछार में आयोजित गौरवशाली सम्मान समारोह

डॉ.पवन सिंह ने किया कबड्डी विश्व चैंपियन संजू यादव का भव्य सम्मान,ग्राम पंचायत केराकछार में आयोजित गौरवशाली सम्मान समारोह
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 20 दिसंबर 2025, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत में ग्राम पंचायत केराकछार में कबड्डी विश्व चैंपियन  संजू यादव के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
        कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ
 ग्राम पंचायत केराकछार द्वारा सम्मान समारोह का सफल आयोजन सरपंच संघ के पदाधिकारी,जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य एवं अधिक संख्या में ग्रामवासी रहे उपस्थित विश्व चैंपियन संजू यादव को ₹5,100 की सम्मान राशि एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
          युवाओं के लिए प्रेरणा 
 संजू यादव ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से न केवल ग्राम बल्कि पूरे क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को खेल और मेहनत के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
       उज्ज्वल भविष्य की कामना 
समारोह के दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए ईश्वर से कामना की गई।
         विशिष्ट उपस्थिति
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ने विशेष रूप से उपस्थित होकर संजू यादव को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments