कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष राजू लाल श्रोते की पहल जल संकट के समाधान हेतु एसईसीएल से तालाब गहरीकरण एवं बोर खनन की मांग
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 30 दिसंबर 2025,
जिले अंतर्गत कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत एसईसीएल गेवरा क्षेत्र से प्रभावित ग्राम पंचायत बतारी में गहराते जल संकट को लेकर कटघोरा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत बतारी के सरपंच राजू लाल श्रोते ने जनहित में अहम पहल की है। इस संबंध में उन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र लिखकर तालाबों के गहरीकरण एवं बोर खनन कार्य शीघ्र कराने की मांग की है।
मुख्य बिंदु
ग्राम पंचायत बतारी खनन प्रभावित क्षेत्र है,जिससे भू-जल स्तर लगातार गिर रहा है। हासपारा,अगरियापारा, उभापारा, अमगांव बसाहट,दासपारा एवं खडिया धारा जैसे मोहल्लों में स्थित तालाब सूखने की कगार पर हैं। ग्रामीणों को पेयजल,मवेशियों के पानी एवं दैनिक उपयोग के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच राजू लाल श्रोते ने तालाबों के गहरीकरण के साथ - साथ बोर खनन कार्य कराने की मांग की है। एसईसीएल प्रबंधन से कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) मद से त्वरित एवं स्थायी समाधान की अपील की गई है।
जमीनी नेतृत्व की मिसाल
सरपंच श्रोते स्वयं गांव-गांव एवं मोहल्ला - मोहल्ला जा कर समस्याओं का जायजा ले रहे हैं। ग्रामीणों की आवाज़ को प्रशासन और संबंधित विभागों तक मजबूती से पहुंचा रहे हैं। जल संकट जैसे गंभीर विषय पर उनकी सक्रियता जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरपंच एवं ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष की इस पहल से शीघ्र ही तालाबों का गहरीकरण एवं बोर खनन कराया जाएगा,जिससे क्षेत्र को जल संकट से राहत मिलेगी।
0 Comments