कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन शांति” जारी 02 दिनों में 94 फरार वारंटियों की धरपकड़

कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन शांति” जारी 02 दिनों में 94 फरार वारंटियों की धरपकड़ 
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 30 दिसंबर 2025, 
नववर्ष से पहले जिले में कानून - व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” लगातार सफल साबित हो रहा है। अभियान के दूसरे दिन पुलिस ने 43 वारंटियों को गिरफ्तार किया,जिनमें 11 स्थायी वारंट धारक शामिल हैं।
    *02 दिनों में कुल गिरफ्तारी 94 आरोपी*
 पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार थे। सतत निगरानी और योजना बद्ध कार्रवाई के तहत पुलिस ने दबिश देकर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
    *थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण* 
थाना संख्या वारंट प्रकार कोतवाली 5 सामान्य वारंट, कुसमुंडा 5 सामान्य वारंट,सिविल लाइन्स 4 सामान्य वारंट,कुसमुंडा 4 स्थायी वारंट,उरगा 3 स्थायी वारंट,पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जिले में शांति,सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।
    *कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से खास अपील* 
जिनके खिलाफ वारंट लंबित हैं और जो फरार हैं,उनकी जानकारी गोपनीय रूप से पुलिस को दें। शराब पीकर वाहन न चलाएं; यह जानलेवा हो सकता है। ओवर स्पीडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन पर स्टंट बाज़ी करना कानूनन अपराध है। महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या हिंसा की सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी डायल 112 या नजदीकी थाने में दें। अफवाहों से बचें और पुलिस का सहयोग करें। नव वर्ष को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं।
              *पुलिस का संदेश* 
कोरबा पुलिस जिले के नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments