कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील,यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें – लापरवाही बन सकती है जानलेवा
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 20 दिसंबर 2025, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कोरबा पुलिस द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि समाज के हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
धुंध और कोहरे में बढ़ता खतरा
पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से धुंध एवं कोहरे के मौसम को देखते हुए वाहन चालकों से अतिरिक्त सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
यातायात नियमों का पालन अनिवार्य
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय— हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं, मोबाइल फोन का उपयोग न करें, यातायात सिग्नल एवं संकेतों का सम्मान करें।
धुंध व कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी सावधानियां
कोरबा पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देश - वाहन हमेशा अपनी लेन में चलाएं , हेडलाइट को लो बीम पर रखें , वाहन में रिफ्लेक्टर का उपयोग करें , आगे चल रही गाड़ियों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें,ओवरटेक करने से बचें।
जागरूकता अभियान जारी,नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा जिले में लगातार यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।
जिम्मेदार बनें सुरक्षित यात्रा करें
कोरबा पुलिस ने जिले के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
0 Comments