बाबा गुरु घासीदास जी जयंती पर बड़ी सौगात, खम्हरिया धरसापारा में मंच निर्माण हेतु जनपद निधि से ₹2 लाख की घोषणा

बाबा गुरु घासीदास जी जयंती पर बड़ी सौगात, खम्हरिया धरसापारा में मंच निर्माण हेतु जनपद निधि से ₹2 लाख की घोषणा
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 21 दिसंबर 2025, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत खम्हरिया धरसापारा में बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर समाज की मांग को सम्मान देते हुए सभापति जनपद पंचायत पाली कमलेश कुर्रे ने जनपद निधि से मंच निर्माण के लिए ₹2 लाख की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। यह घोषणा समाजहित में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल के रूप में सराही जा रही है।
          विकास की दिशा में ठोस कदम
 खम्हरिया धरसापारा में मंच के बगल स्थित खाली स्थान पर मंच निर्माण से सांस्कृतिक,सामाजिक और धार्मिक आयोजनों को स्थायी आधार मिलेगा। समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर जमीनी स्तर पर सक्रिय नेतृत्व का परिचय दिया गया।
  समाज के प्रति कृतज्ञता और संवेदनशील नेतृत्व
 कमलेश कुर्रे ने हर समाज की भावनाओं को समझते हुए, बिना भेदभाव के विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। उनकी यह पहल समाज के प्रति कृतज्ञता,प्रतिबद्धता और सक्रिय कार्यशैली को दर्शाती है। क्षेत्र में शिक्षा,सामाजिक समरसता और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर उनका निरंतर प्रयास प्रशंसनीय है।
       कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से फुलचंद आनंद, शिवपाल ओग्रे, रूपचंद आनंद, दशेराम ओग्रे, सुरेश आनंद,दशरथ लाल ओग्रे, रेशम लाल, इतवारी रात्रे, बीरु कुमार, सौखीलाल, प्रेमलाल, रूपनारायण, गनपत राम, दयाराम रात्रे, गोकुल प्रसाद, सुरजीत, कुलदीप, दोशरण प्रताप, सागर कुमार सहित अधिक संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
              विश्वास और विकास का संगम
 समाज जनों ने श्री कुर्रे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जनहितैषी सोच और जमीनी सक्रियता से क्षेत्र में विकास की नई राह खुलेगी। यह घोषणा न केवल एक मंच का निर्माण है, बल्कि समाज की एकता और आत्म सम्मान को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments