सतनाम पंथ के प्रवर्तक को नमन,“मनखे - मनखे एक समान” का दिया गया संदेश
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 21 दिसंबर 2025, जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के मोहल्ला नवाडीह में महान समाज सुधारक सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरु घासीदास जी की जयंती श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में सामाजिक समरसता और भाईचारे का अनूठा दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां
गुरु घासीदास जी के जीवन,विचारों और आदर्शों पर आधारित जयंती समारोह का आयोजन,सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मीन सुंदर मरावी की गरिमामयी उपस्थिति, युवा उपसरपंच राकेश जयसवाल,पंच मुकेश बर्मन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश,अधिक संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम हुआ सफल।
वक्ताओं का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गुरु घासीदास जी के अमूल्य विचार “मनखे-मनखे एक समान ” को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में भेदभाव को मिटाकर समानता, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही गुरु घासीदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
समापन
कार्यक्रम का समापन शांति पूर्ण वातावरण, सामूहिक सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ। इस आयोजन ने गांव में सामाजिक एकता,सद्भाव और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
0 Comments