हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर शिवसेना का महा धरना,दिल्ली के जंतर-मंतर में उमड़ा जनसैलाब शिव सैनिकों ने भरी हुंकार

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर शिवसेना का महा धरना,दिल्ली के जंतर-मंतर में उमड़ा जनसैलाब शिव सैनिकों ने भरी हुंकार
   जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 21 दिसंबर 2025, 
गत दिनों 17 दिसंबर हिंदू राष्ट्र की घोषणा सहित विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर शिवसेना का 05 वां महा धरना प्रदर्शन दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर में संपन्न हुआ। यह 01दिवसीय धरना शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में आयोजित किया गया,जिसमें देश भर से शिव सैनिकों ने भाग लिया।
 जांजगीर-चांपा से दिल्ली तक शिव सैनिकों का जोश जांजगीर-चांपा जिले के शिव सैनिक 15 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना हुए। 17 दिसंबर को जंतर-मंतर में 01 दिवसीय धरना प्रदर्शन में सक्रिय सहभागिता,नेतृत्व किया जिला अध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने।
          धरने की प्रमुख मांगें
 शिवसेना ने केंद्र सरकार से निम्नलिखित मांगों को लेकर कानून बनाने की मांग की - भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए, गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले,  पूरे देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो, CAA और NRC देश भर में प्रभावी किया जाए, सभी वर्गों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो, पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए, हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा मिले, सभी वर्गों के लिए एक समान संस्कृति और वेशभूषा लागू हो
       “हिंदू राष्ट्र बनने तक संघर्ष जारी रहेगा”
प्रेस को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने कहा कि शिवसेना पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में इन मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रही है और जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने से - गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान मिलेगा, एक समान कानून और शिक्षा व्यवस्था लागू होगी, देश में सांस्कृतिक एकता मजबूत होगी
      दिल्ली वासियों का मिला भरपूर समर्थन
धरना प्रदर्शन में अधिक संख्या में दिल्ली वासियों ने भाग लिया। लोगों ने पूरे ध्यान पूर्वक शिवसेना नेताओं की बातें सुनीं और हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ आंदोलन को समर्थन दिया।
       धरने में प्रमुख रूप से उपस्थित नेता
धनंजय सिंह परिहार प्रदेश प्रमुख,रेशम जांगड़े प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा प्रदेश महासचिव एच.एन. सिंह पालीवार प्रदेश महासचिव,राजेश थावरे प्रदेश महासचिव,राकेश श्रीवास्तव प्रदेश संगठन मंत्री,संजय नाग किसान सेना प्रदेशाध्यक्ष,दिलेश्वर विश्वकर्मा जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा, मुकेश देवांगन जिलाध्यक्ष बिलासपुर,नेहा तिवारी जिलाध्यक्ष भिलाई, माधुरी शर्मा,संगीता सोनी, अनामिका अवस्थी सहित महिला सेना की पदाधिकारी एवं अधिक संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए।
        शिवसेना का संकल्प 
शिवसेना ने स्पष्ट किया कि “भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना ही पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।”

Post a Comment

0 Comments