SECL के सहयोग से टिनठीकियापारा स्कूल में बच्चों को मिला गर्माहट का उपहार – स्वेटर व खेल सामग्री वितरण

SECL के सहयोग से टिनठीकियापारा स्कूल में बच्चों को मिला गर्माहट का उपहार – स्वेटर व खेल सामग्री वितरण 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा(सुघर गांव)। 17 नवंबर 2025, 
 जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत अण्डीकछार के शासकीय प्राथमिक विद्यालय टिनठीकियापारा में SECL गेवरा - दीपका परियोजना की ओर से बच्चों को स्वेटर, टोपी, बेल्ट, बॉल व फुटबॉल वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखी और ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना की।
            मुख्य बिंदु 
SECL गेवरा - दीपका परियोजना की महत्वपूर्ण सामाजिक पहल। बच्चों को स्वेटर, टोपी, बेल्ट और खेल सामग्री का वितरण। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच अनीता कोरामा व सरपंच प्रतिनिधि अमीर कोराम की प्रेरक उपस्थिति। सरपंच की जमीनी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण की ग्रामीणों ने की प्रशंसा। प्रधान पाठक बसंत श्रीवास, श्रद्धा महिला मंडल और दीक्षा महिला समिति का सराहनीय सहयोग। ग्रामीणों ने कहा - “पंचायत और SECL की साझेदारी से गांव में विकास नई गति पकड़ रहा है।”

Post a Comment

0 Comments