उतरदा में करियर की उड़ान - छात्रों में जगाई सफलता की लौ,लक्ष्य, समय प्रबंधन और मजबूत इच्छाशक्ति पर मिला विद्यार्थियों को अनमोल मंत्र

उतरदा में करियर की उड़ान - छात्रों में जगाई सफलता की लौ,लक्ष्य, समय प्रबंधन और मजबूत इच्छाशक्ति पर मिला विद्यार्थियों को अनमोल मंत्र 
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 17 नवंबर 2025, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में आयोजित कैरियर गाइडेंस कार्यशाला में छात्रों को वह मार्गदर्शन मिला जिसने उनके भीतर नई ऊर्जा और नई दिशा का संचार कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने अनुभवों व प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों को सफलता का सटीक रास्ता दिखाया।
        कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ  
प्राचार्य जे.एल.जगत का संघर्ष से सफलता तक का प्रेरक सफर, उतरदा स्कूल के भूतपूर्व छात्र और वर्तमान में प्राचार्य,लाद कोरबा। विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, और दृढ़ इच्छा शक्ति का महत्व बताया। अपने मार्गदर्शन से सफल हुए डॉक्टर, इंजीनियर, लोकसेवकों के उदाहरण देकर छात्रों को प्रेरित किया।
 आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन योग्य छात्रों की सहायता के लिए विशेष टीम तैयार -“किसी का सपना धन की कमी से कभी न टूटे”।
 प्राचार्य जी.पी. लहरे का लक्ष्य को गिद्ध की तरह ऊंचा करने का संदेश 
गिद्ध और कौवे का उदाहरण देकर बताया - “जो ऊपर उड़ता है, वह नीचे वालों की आवाज़ों से विचलित नहीं होता।” छात्रों को भटकाने वाले शब्दों से दूर रहने और सिर्फ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा। विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को संवारने में निरंतर सक्रिय।
 व्याख्याता राकेश टंडन का समय प्रबंधन के महारथी का सफलता मंत्र
 अध्ययन,अभ्यास और समय के सही उपयोग पर गहराई से समझाया उनका प्रेरक वाक्य छात्रों के मन में सीधे उतरा - “हमें वह नहीं मिलता जो हमें चाहिए होता है, हमें वही मिलता है जो हमें चाहिए ही चाहिए होता है।”
 छात्रों से हर परिस्थिति में अपना 100% देने की अपील
प्रभावशाली निष्कर्ष - इस कार्यशाला ने छात्रों को न केवल पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर के सही रास्ते से परिचित कराया, बल्कि उनके भीतर हिम्मत, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति जुनून भी पैदा किया।
प्राचार्य जगत जी की प्रेरक कहानी, प्राचार्य लहरे सर का दूरदर्शी मार्गदर्शन और राकेश टंडन सर की तीक्ष्ण समय-प्रबंधन सीख - तीनों ने मिलकर छात्रों के भविष्य में नई रोशनी भर दी।यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए एक यादगार प्रेरणा बनी, जिसने उनके सपनों को नई दिशा और नई ऊँचाई दी।

Post a Comment

0 Comments