जनजातीय गौरव दिवस पर बतारी ग्राम पंचायत में उमड़ा उत्साह

जनजातीय गौरव दिवस पर बतारी ग्राम पंचायत में उमड़ा उत्साह 
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सरपंच राजू सिंह श्रोते ने किया नमन, ग्रामवासियों ने मनाया गौरव का पर्व 
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो  
कोरबा (सुघर गांव)। 17 नवंबर 2025, जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बतारी में जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती बड़े हर्ष,उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। ग्राम पंचायत सभागृह में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सरपंच राजू सिंह श्रोते ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया। सरपंच राजू सिंह श्रोते ने कहा कि - “बिरसा मुंडा की अदम्य वीरता, स्वाभिमान और बलिदान हमें सदैव समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
      कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
 भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन और नारियल फोड़कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। ग्रामवासियों ने आदिवासी अस्मिता, परंपरा, संस्कृति और एकता का उत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। ग्रामीणों के बीच प्रसाद एवं मिठाई वितरण किया गया। अधिक संख्या में युवक, महिलाएँ एवं वरिष्ठजन कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्रामवासियों ने सरपंच राजू सिंह श्रोते की जमीनी कार्यशैली, सरल स्वभाव, युवाओं से जुड़ाव, तथा सभी वर्गों के साथ सामंजस्यपूर्ण तालमेल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व शैली विकास को नई दिशा दे रही है। सामुदायिक विकास, स्वच्छता, शिक्षा और युवक हितों के लिए उनके निरंतर प्रयासों की भी ग्रामीणों ने मुक्त कंठ से सराहना की। कार्यक्रम में दुबराज सिंह, लाखन सिंह, मोहित राम, कुमार सिंह, लोमश पटेल, मनहरण महाराज, रामभरोस, बबलू सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बतारी ग्राम पंचायत में जनजातीय गौरव, विरासत और एकजुटता का यह भव्य आयोजन लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments