विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 07 नवंबर 2025, जिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की जिलाध्यक्ष प्रभासिंह तंवर ने एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर ग्राम पोड़ी, बाहनपाठ, आमगांव और भठोरा के भू-विस्थापित परिवारों की समस्याओं को उजागर किया है।
पत्र में मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं -
वर्ष 2003-04 में SECL गेवरा द्वारा इन गांवों के मकानों का अधिग्रहण किया गया। ग्राम पोड़ी, बाहनपाठ और आमगांव के मकानों को 40% कटौती के साथ मौजा राशि दी गई, जबकि भठोरा को पूरी राशि दी गई,जिससे स्पष्ट भेदभाव दिखा। विधवा और परित्यकता महिलाओं, या जिनके मकान सर्वे में पति के बजाय पिता का नाम दर्ज था, उन्हें पुनर्वास के लिए मिलने वाली बसाहट राशि नहीं मिली। सर्वे के बाद मकान मालिक के निधन होने पर उनके आश्रितों को भी बसाहट राशि नहीं दी गई। SECL द्वारा कहा गया कि छोटे बच्चों वाले बुजुर्ग महिलाओं को बसाहट राशि नहीं दी जाएगी, जिससे महिलाएं आज जीवन यापन में कठिनाईयों का सामना कर रही हैं।महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि शेष मकान राशि और बसाहट राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो भू-विस्थापित महिलाएं आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। प्रतिलिपि में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कोरबा सांसद और SECL गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक को भी भेजा गया है।
विशेष नोट -
पत्र में यह भी कहा गया कि SECL की दोहरी नीति और भू-विस्थापितों के अधिकारों की अनदेखी जल्द ही सामाजिक तनाव का कारण बन सकती है।
0 Comments