सारंगढ़ (सुघर गांव)। 07 नवंबर 2025, ग्राम जिल्दी में आयोजित परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती समारोह में शामिल हुई श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़। इस अवसर पर विधायक का ग्राम वासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। उसके बाद परम पूज्य बाबा संत गुरु घासीदास जी की जैतखाम व बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में मत्था टेक आशीर्वाद लेकर सभी के लिए मंगल कामना की और जयंती समारोह की बधाई व शुभकामना देते हुए आभार प्रकट की। साथ ही बाबा गुरु घासीदास जी एवं बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के उपदेशों का पालन करते हुए समाज को आगे ले जाने के लिए सभी से आह्वान किया। इस अवसर पर अधिक संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
0 Comments