*छिंदपुर मिडिल स्कूल में सुविधाओं के विस्तार की पहल - विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर ने सभापति विनोद कुमार यादव को सौंपा ज्ञापन*
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 07 नवंबर 2025, जिले अंतर्गत कटघोरा ब्लॉक के आदर्श ग्राम पंचायत छिंदपुर के मिडिल स्कूल में शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं के सुधार हेतु विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य कृष्णानंद राठौर ने जिला पंचायत के संचार एवं संकर्म सभापति विनोद कुमार यादव को कन्या शौचालय और अतिरिक्त कक्षा/ऑफिस रूम निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा।
*विद्यालय की वर्तमान स्थिति*
कार्यालय कक्ष अत्यंत छोटा, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को असुविधा। कन्या शौचालय का अभाव, बालिकाओं के लिए दैनिक परेशानी।
*उपस्थिति में प्रमुख लोग*
भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर,महामंत्री हेमंत तिवारी,उपाध्यक्ष हुलेश राठौर,लाला गोस्वामी, दुर्गा श्रीवास, सुमित राठौर, तेरस यादव, आकाश यादव।
*विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर की विशेषताएँ* जनता के बीच सक्रिय और जमीनी जुड़ाव। शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक विकास पर सक्रिय,व्यवहार कुशल,मिलनसार और तत्पर।
*सभापति विनोद कुमार यादव की नेतृत्व शैली* संवेदनशील, सरल और सकारात्मक। विकासोन्मुखी और पारदर्शी कार्यशैली। ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी जुड़ाव बनाए रखना। राठौर ने विश्वास जताया कि सभापति यादव जी की संवेदनशीलता और जनसेवा भावना से यह मांग शीघ्र पूरी होगी और क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है,और शिक्षा उसका सबसे मजबूत आधार - कृष्णानंद राठौर
0 Comments