पाली ब्लॉक के धौराभांठा स्कूल में चलाया जा रहा NSS का प्रेरणादायी शिविर,बच्चों द्वारा चित्रकला, साफ-सफाई, श्रमदान सहित अनेक सामाजिक गतिविधियाँ पर जागरूकता अभियान।


प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ 
 
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत पोटा पानी झरना की ओर जा रही सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष प्रमोद कुमार बंजारे व जिला कोरबा के टीम झरना की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में पढ़ने वाले ग्राम धौराभांठा के स्कूल में पिछले कुछ दिनों से चलाया जा रहा राष्ट्रीय सेवा दिवस (NSS) कार्यक्रम का एक नजारा देखने मिला है। वहां पहुंचते ही शिक्षकों ने महासंघ के पूरे टीम को आदर से बैठाए और बोले प्रेस हमारे देश का चौथा स्तम्भ है,यहाँ पर आप सभी आए है इसलिए आप सभी का धन्यवाद कहते हुएँ पत्रकार महासंघ के टीम का पुराना शिव मंदिर और पुस्तक से स्वागत किए,आपको बता दे,कि उस विद्यालय में बच्चों द्वारा चित्रकला, साफ-सफाई, श्रमदान सहित अनेक सामाजिक गतिविधियाँ पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा था। जानकारी लेने पर बताया गया यह कार्यक्रम 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवा दिवस के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। आपको बता दे,कि इस दौरान टीम की मुलाकात महावीर प्रसाद चंद्रा (व्याख्याता एवं कार्यक्रम अधिकारी) से हुआ। जिन्होंने जानकारी देते हुएँ कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा, अनुशासन, बड़ों के प्रति आदर,सत्कार और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करते हैं। इस दौरान स्कूल में कई शिक्षक,शिक्षिका के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन और प्रेरणा दिया जा रहा था। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल था, और बच्चों में राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी। धौराभांठा स्कूल में एनएसएस कार्यक्रम उन छात्रों के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित होता है, जो सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भाग लेते हैं। ये कार्यक्रम छात्रों को विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति जागरूक किया करते हैं और उन छात्रों को सेवा के माध्यम से शिक्षा' के लक्ष्य को पूरा करने में मदद करता हैं। धौराभांठा स्कूल में एनएसएस शिविर कार्यक्रम लगातार - व्यक्तित्व विकास: एनएसएस कार्यक्रम छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए किया जाता है, जिसमें नाटक, नृत्य और अन्य प्रदर्शन शामिल होते हैं। ये छात्रों को सामाजिक और राष्ट्रीय समस्याओं के प्रति जागरूक किया करता हैं। सामुदायिक सेवा - छात्रों को कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर सामुदायिक सेवा गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है।व छात्रों के लिए परामर्श सत्र और चिकित्सा सलाह भी प्रदान किया जाता है। जागरूकता अभियान: छात्रों द्वारा यातायात जागरूकता और अन्य सामाजिक जागरूकता विषयों पर रैलियां निकाली जाती हैं। और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे कार्य भी किए जाते हैं। सड़क सुरक्षा उपायों के लिए विशेष शिविर लगाए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments