कुंवर सिंह राज की खास खबर।
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले में 11 नवंबर 2025 को
सर्व पत्रकार एकता महासंघ, छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल को पत्रकार विजय चौहान ने एक ज्ञापन सौंपा दिया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर नराईबोध पार्षद पति द्वारा लगाए गए मानहानि के आरोपों को पूर्णतः निराधार और असत्य बताया है। आपको बता दे,कि विजय चौहान ने सर्व पत्रकार एकता महासंघ, छत्तीसगढ़ से अपील किया है,कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। और मामले को कलेक्टर एवं एसपी कोरबा के संज्ञान में लाया जाए। विजय चौहान ने बताया कि 8 नवंबर 2025 को उन्होंने SECL गेवरा क्षेत्र में हुए एक प्रदर्शन को कवर किया था, जिसके आधार पर एक समाचार CG ई खबर वेब पोर्टल में प्रकाशित किया गया था। इसी समाचार के बाद नराईबोध पार्षद पति द्वारा उनके खिलाफ मानहानि और चरित्र हनन का आरोप लगाते हुए कुसमुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है, जिसे विजय चौहान ने पूरी तरह से असत्य और भ्रामक बताया है। विजय चौहान ने कहा कि उन्होंने एक जिम्मेदार पत्रकार के रूप में अपना कर्तव्य निभाते हुए, घटनास्थल की सच्चाई को जनहित में प्रस्तुत किया है। उन्होंने सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और उन्हें संगठन के माध्यम से न्याय दिलाया जाए। साथ ही उन्होंने विपक्षी पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग भी की है।
0 Comments