जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अमित बघेल के ऊपर 5 हजार का इनाम, वही दैनिक सारंगढ़ टाईम्स संपादक के ऊपर अब तक कोई कार्यवाही नहीं.
जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़
रायपुर(सुघर गांव)। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के ऊपर रायपुर पुलिस प्रशासन ने 5 हजार का इनाम रखा गया है। बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने की घटना के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समुदाय के आराध्यों के बारे में टिप्पणी की थी। इन बयानों से धार्मिक भावनाएँ ठेस पहुँचीं, कई जिलों में एफआईआर दर्ज हुईं और पुलिस ने उनकी पकड़ के लिए इनाम घोषित कर दिया।
वहीं दूसरी ओर सारंगढ़ के क्षेत्र में होने वाली प्रसारित हिंदी दैनिक सारंगढ़ टाइम्स के संपादक अमितेश केसरवानी ने अपने दैनिक अखबार में छत्तीसगढ़ियों और आदिवासियों की गरिमा को ठेस पहुंचाते हुए गाली सूचक शब्दों का लेख कर सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया अन्य प्रसारण संसाधनों के माध्यम से दिनांक 3.10.2025 को ख़बर वायरल की गई है। जिसके विरुद्ध स्थाई निवासियों तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय पत्रकारों ने अमितेश केसरवानी के विरुद्ध सारंगढ़ पुलिस प्रशासन को शिकायत कर ज्ञापन सौंपी गई। बावजूद सारंगढ़ पुलिस प्रशासन के द्वारा केसरवानी के विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई आखिर क्यों.? क्या सारंगढ़ पुलिस प्रशासन केसरवानी को संरक्षण दे रही.? क्या केसरवानी ने दैनिक अखबार में गाली सूचक शब्दों का लेख कर चौथे स्तंभ का दुरुपयोग नहीं किया.? क्या केसरवानी ने एक विशेष समुदाय के आराध्यों और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई.?
स्थानीय निवासियों ने सारंगढ़ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अन्य को अमितेश केसरवानी के विरुद्ध शिकायत व ज्ञापन सौंपने बावजूद अब तक इस पत्रकार के ऊपर एफआईआर दर्ज क्यों नहीं हुई.? जबकि सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले अमित बघेल के ऊपर 5000 का इनाम रखा गया तो फिर इस पत्रकार के ऊपर सारंगढ़ प्रशासन आखिर मेहरबान क्यों है.?


0 Comments