फर्श से अर्श तक का सफर — जनसेवा का पर्याय कमलेश कुर्रे।


विष्णु यादव जिला ब्यूरो चीफ 

कोरबा (सुघर गांव)। जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम खम्हरिया में आयोजित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाली के सभापति कमलेश कुर्रे ने सहभागिता कर जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सादगी, समर्पण और सेवा भावना से जनता के दिलों पर राज करने वाले कमलेश कुर्रे आज पाली क्षेत्र में एक जनप्रिय, कर्मठ और कुशल जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान बना चुके हैं। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि सच्ची राजनीति वही है, जो जनता के विश्वास और सेवा पर आधारित हो।
जनता का कहना है :- “कमलेश कुर्रे वो नाम हैं जो हर दिल में बसते हैं। जैसे राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह अपनी रणनीति से जाने जाते हैं, वैसे ही स्थानीय स्तर पर कमलेश कुर्रे जननेता के रूप में उभरे हैं।” उनकी सरलता, कर्मनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें जनता का सच्चा सेवक बना दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं रजत जयंती पर क्षेत्रवासियों की ओर से जनसेवा के प्रतीक कमलेश कुर्रे को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

Post a Comment

0 Comments