विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा (सुघर गांव)। जिले अंतर्गत कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत झाबर में सरपंच श्री राम सिंह कंवर से पंचायत की महिलाओं एवं माता-बहनों से मुलाकात करने पहुंचा। उन्होंने छोटी-बड़ी समस्याओं को विस्तार से सुना और उनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया। सरपंच कंवर की कार्यशैली, विनम्र व्यवहार और जनसेवा के प्रति लगन की महिलाओं ने सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच साहब का जमीनी जुड़ाव और जनता के प्रति समर्पण पंचायत के विकास की दिशा में प्रेरणादायक है।
0 Comments