मितानिन छत्तीसगढ़ का गौरव- आनंद खांडेकर

मितानिन छत्तीसगढ़ का गौरव- आनंद खांडेकर
       लोरमी (सुघर गांव)। 23 नवंबर 2025, 
मितानिन दिवस की 24 वीं वर्षगांठ पर जिला मुंगेली अंतर्गत ग्राम पंचायत जोतपुर जनपद पंचायत लोरमी में बड़े धूमधाम से मितानिन दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात पुष्पा जांगड़े मितानिन ब्लाक समन्वयक, चंद्रकला राजपूत मितानिन पंचायत समन्वयक,आनंद खांडेकर मितानिन एमटी, मितानिन ललिता कुर्रे,राजकुमारी खांडेकर,तीजन टंडन की त्रिलोक कोशले सरपंच प्रतिनिधि ग्राम पंचायत जोतपुर द्वारा श्रीफल तिलक साड़ी भेंट करके स्वागत सम्मान किया गया। मितानिन दिवस के अवसर पर संबोधन करते हुए कहा आनंद खांडेकर एमटी ने कहा कि हमारे गांव की जनता के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में हमारी मितानिन बहनों की मेहनत का बहुत बड़ा योगदान रहा है। गांव में हर जरुरत मंद लोगो के स्वास्थय के प्रति सचेत होकर सेवाए दे रही है। जिससे इसका लाभ सभी लोगो को मिल रहा है। यह सब मितानिनो बहनों के प्रयास के बिना संभव नहीं होती । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2002 में मितानिन बहनों द्वारा मातृ स्वास्थय,शिशु स्वास्थ्य,और पोषण के विषय में कार्य शुरू किया गया था। फिर उन्होंने मलेरिया,दस्त,टीबी और कुष्ठ जैसे रोगों से लड़ने में बड़ी भूमिका निभानी शुरू की आज मानसिक स्वास्थ्य,बीपी,शुगर आदि के लिए समुदाय को सेवाओं से जोड़ रही है। यह कहना उचित होगा कि - मितानिन छत्तीसगढ़ का गौरव है। इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)द्वारा वैश्विक स्तर पर भी उनके योगदान को सराहा गया है। इत्यादि बाते कहीं। कार्यक्रम को त्रिलोक कोशले,गोवर्धन जांगड़े पुष्पा जांगड़े ने संबोधित किए। कार्यक्रम का संचालक हेमंत खांडेकर युवा नेता,आभार भुनेश्वर रात्रे पंच ने किये।
इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रबली चतुर्वेदी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्त्ता,अश्वा राम अनंत जिला मंत्री किसान संघ मुंगेली,रेशम कोशले पंच,राविशन घृतलहरे पंच, सोनदास बंजारा पंच,पोरेंद्रपाल डहरिया पूर्व पंच, अगरमन गायकवाड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,बिमला कांत आंगन बाड़ी कार्यकर्त्ता,उमा देवी पाटले सक्रीय महिला, सुरेश कुर्रे,दिव्यांशु कोशले इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments