स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा,एनईपी 2020 के अनुरूप शानदार मासिक गतिविधि प्रतियोगिता का आयोजन
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 23 नवंबर 2025, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार सदनवार मासिक गतिविधि प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, सृजनशीलता, सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सहयोग भावना व आत्मविश्वास बढ़ाना रहा। विद्यालय में हर माह की तरह इस बार भी विभिन्न सदनों द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दी गईं।
अरपा सदन – सांस्कृतिक उत्कृष्टता की झलक
छात्र - छात्राओं ने लोकगीत, लोकनृत्य,रोल - प्ले और शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का दिल जीता।
महानदी सदन – ज्ञान दीवार का सृजन
सदस्य विद्यार्थियों ने वॉल मैगजीन का सुंदर प्रकाशन कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित की।
हसदेव सदन – स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण
इस सदन के बच्चों ने विद्यालय प्रांगण की सफाई, बागवानी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ कर सभी को प्रेरित किया।
शिवनाथ सदन – अनुशासन और प्रार्थना संचालन
प्रार्थना संचालन,अनुशासन व्यवस्था तथा दैनिक दिनचर्या की जिम्मेदारी को छात्रों ने सफलतापूर्वक निभाया।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने बढ़ाई कार्यक्रम की गरिमा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि सुंदर मरावी,सुरेंद्र राठौर (व्याख्याता,कोरबी धतूरा) एवं विशिष्ट अतिथि समोस सागर (अध्यक्ष एसएमडीसी), उप सरपंच राकेश जयसवाल, पंच मुकेश बर्मन एवं विक्की मरावी शामिल हुए। सभी जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
निर्णायक मंडल एवं शिक्षकों का योगदान
प्रतियोगिता का मूल्यांकन पी.पी.अंचल,वंदना लहरे,अनीता मानिकपुरी,शीलू ध्रुव तथा संदीप सूर्यवंशी द्वारा किया गया। प्रत्येक सदन के प्रभारी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
संस्था प्रमुख जी.पी. लहरे के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास की दिशा में कदम
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में आयोजित गतिविधियाँ विद्यार्थियों के नैतिक, सामाजिक, पर्यावरणीय एवं बौद्धिक विकास का आधार बन रही हैं। सदन गतिविधि संचालक राकेश टंडन ने कहा कि ये कार्यक्रम बच्चों में सहयोग, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान कौशल एवं समय प्रबंधन जैसी जीवन उपयोगी क्षमताओं को विकसित करते हैं।
विशेष बातें
विद्यालय में हर माह नियमित रूप से गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ - साथ संस्कार, संस्कृति और परंपरा की सीख भी दी जा रही है। ग्राम पंचायत उतरदा के जनप्रतिनिधियों का निरंतर सहयोग विद्यालय की गतिविधियों को गति दे रहा है। कार्यक्रम ने बच्चों में आत्मविश्वास,टीमवर्क और सृजनशीलता को नई दिशा दी।
0 Comments