उतरदा में मितानिन दिवस का भव्य आयोजन,साड़ी वितरण कर सम्मानित की गईं मितानिनें,कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रेमचंद पटेल

उतरदा में मितानिन दिवस का भव्य आयोजन,साड़ी वितरण कर सम्मानित की गईं मितानिनें,कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रेमचंद पटेल
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 23 नवंबर 2025, जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा में मितानिन दिवस के अवसर पर एक भव्य व गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की आधार स्तंभ मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा 10–15 मितानिनों को साड़ी वितरण कर उनके उत्कृष्ट योगदान का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
 “मितानिनें - गांव का पहला भरोसा और स्वास्थ्य सेवा की मजबूत कड़ी”
 मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मितानिन बहनें गांव-गांव में स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। टीकाकरण, प्रसूता देखभाल, बीमारी में मार्गदर्शन और जन जागरूकता अभियान में उनका योगदान अमूल्य है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जयसवाल ने कहा कि मितानिन बहनें सिर्फ स्वास्थ्य कर्मी नहीं, बल्कि हर परिवार की पहली साथी हैं। उनका समर्पण, संवेदनशीलता और मानवीय व्यवहार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली ताकत है।
  पंचायत प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति
 कार्यक्रम में पंचायत के मुख्य लक्ष्मी सुंदर सिंह मरावी,युवा उप सरपंच राकेश जयसवाल,पंच मुकेश बर्मन सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मितानिनों के कार्यों की दिल से प्रशंसा की।
 सरपंच और युवा उप सरपंच की जमीनी कार्यशैली बनी पंचायत की पहचान
 ग्राम पंचायत नेतृत्व की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच और युवा उपसरपंच की कार्यशैली पूरे क्षेत्र में मिसाल है। वे जमीनी स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति से सीधे जुड़े रहते हैं और माता-बहनों, बच्चों, युवाओं व बुजुर्गों से सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखते हैं। उनकी संवेदनशीलता और समाज के प्रति अपनापन पंचायत में एक सकारात्मक और सहयोगी माहौल बनाता है, जिससे विकास कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आई है।
     सम्मान पाकर खिल उठे मितानिनों के चेहरे 
साड़ी वितरण के दौरान मितानिन बहनों ने खुशी और गर्व का भाव व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके उत्साह को बढ़ाता है और उन्हें और अधिक समर्पण के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।
      ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिली नई दिशा 
मितानिन दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह न केवल उत्साह का प्रतीक रहा,बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ।

Post a Comment

0 Comments