महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप को विश्व विजेता बनाने में छत्तीसगढ़ राज्य की कवर्धा से आकांक्षा सत्यवंशी की अहम भूमिका
जगदीश घृतलहरे दुर्ग संभाग ब्यूरो
कवर्धा (सुघर गांव)। 09 नवंबर 2025, दुर्ग संभाग अंतर्गत जिला कवर्धा से इतिहास रचने वाली एस.डी. सत्यवंशी की बेटी और अभिनव सत्यवंशी की बहन पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ.भूषण लाल जांगड़े की सुपौत्री कु. आकांक्षा सत्यवंशी का भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ फिजियोथेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट के रूप में जुड़ीं और वर्ल्ड कप जीत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रदेश की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर पर उनकी उपलब्धि और छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही 10 लाख रूपये सहयोग प्रदाय करने का घोषणा किया गया हैं। आकांक्षा सत्यवंशी का छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश वासियों और जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता गणों युवाओं द्वारा जगह - जगह भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। गत दिनों प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा राजधानी रायपुर के गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन न्यू राजेंद्र नगर में पूरे प्रदेश के सतनामी समाज की ओर से उनका पुष्पहार और श्रीफल साल मेमेंटो सम्मान प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जन समूह संत समाज द्वारा आकांक्षा सत्यवंशी की कामयाबी हासिल पर उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि आज समाज की लोगो और प्रदेशवासियों की दिल गर्व से भर गया। हमारे सतनामी समाज और छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। यह सिर्फ एक उपलब्धि नहीं - इतिहास है। पहली बार महिला क्रिकेट विश्व कप जीत
टीम की फिटनेस,रिकवरी और परफॉर्मेंस को उच्च स्तर पर बनाए रखने में योगदान है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग संभाग अंतर्गत आने वाले छोटे से जिले कवर्धा की बेटी ने पूरे देश प्रदेश को गौरवान्वित किया है। "किसी भी बड़ी जीत के पीछे सिर्फ खिलाड़ी नहीं,बल्कि एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम और ऐसे नायकों का समर्पण होता है,जो कैमरे के आगे नहीं आते।" आकांक्षा सत्यवंशी आप सिर्फ छत्तीसगढ़ नहीं, पूरे भारत की प्रेरणा बन चुकी हैं। आपने साबित कर दिया कि अगर सपने सच्चे हों और इरादा मजबूत, तो चोटी दूर नहीं। एस.डी.सत्यवंशी,अभिनव सत्यवंशी पिता पुत्र ने हमेशा आकांक्षा सत्यवंशी अपनी बेटी और बहन की सपनों को साकार करने सपोर्ट किया।
आगे जीवन में नई कामयाबी हासिल करने सफलता का सफर और भी सुनहरा हो,आकांक्षा सत्यवंशी को उनके परिजनों और संभाग दुर्ग सहित पूरे राज्य प्रदेश जिलेवासियों द्वारा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
0 Comments