आकांक्षा सत्यवंशी,रोहित कोसरिया,भुवनदास जांगड़े, शशि सतनामी को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा किया गया सम्मान

आकांक्षा सत्यवंशी,रोहित कोसरिया,भुवनदास जांगड़े,  शशि सतनामी को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा किया गया सम्मान
रायपुर (सुघर गांव)। 09 नवंबर 2025, 
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा राजधानी रायपुर के गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन द्वारा न्यू राजेंद्र नगर में आकांक्षा सत्यवंशी,रोहित कोसरिया, भुवनदास जांगड़े, शशि सतनामी को गत दिनों सम्मान समारोह आयोजित कर पूरे प्रदेश के सतनामी समाज की ओर से समाज को गौरान्वित करने पर ससम्मान के उनके उत्कृष्ट कार्य कर सफलता हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस रजत राज्योत्सव 2025 के समापन दिवस 05 नवंबर 2025 को राज्य अलंकरण सम्मान कार्यक्रम अटल नगर नवा रायपुर में उप राष्ट्रपति  सी.पी.राधाकृष्णन के हाथों राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह तथा अन्य कैबिनेट मंत्री वरिष्ठ नागरिक प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामय उपस्थित में 
 भुवनदास जांगड़े जिला बेमेतरा,शशि सतनामी ग्राम छडिया (पलारी) जिला बलौदाबाजार निवासी को सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के क्षेत्र में आदिम जाति कल्याण एवं अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गुरु घासीदास चेतना राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसी तरह संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा
पंथी नृत्य के माध्यम से संत गुरु घासीदास बाबा जी के संदेशों, उपदेशों को जन जन तक पहुंचाते हुए उत्कृष्ट कार्य करने रोहित कोसरिया जिला महासमुंद निवासी को "स्व.देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य राज्य अलंकरण सम्मान" से सम्मानित किया गया। उक्त 03 व्यक्तियों को राज्य अलंकरण सम्मान प्राप्त होने पर पूरे सतनामी समाज में प्रसन्नता व्याप्त है। भारत में महिला विश्व क्रिकेट कप विजेता टीम के सदस्य फिजियोथैरेपिस्ट छत्तीसगढ़ राज्य और सतनामी समाज की होनहार बेटी आकांक्षा सत्यवंशी जिला कवर्धा निवासी को समाज और राज्य की नाम को पूरे भारत वर्ष में उपलब्धि सम्मान दिलाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पुष्पहार,साल, श्रीफल, मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष एल.एल.कोशले,प्रदेश प्रवक्ता राजमहंत पी. एल.कोसरिया,महासचिव मोहन बंजारे,सहसचिव दिनेश बंजारे,पूर्व प्रदेश महासचिव एस.आर.बंजारे,कोषाध्यक्ष श्री श्याम जी टान्डे तथा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती सुशीला सोनवानी, आकांक्षा सत्यवंशी के पिता एस.डी.सत्यवंशी सहित अधिक संख्या में पूरे प्रदेश भर के सामाजिक पदाधिकारी गण मंच पर उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments