जिला पंचायत सभापति विनोद कुमार यादव छिंदपुर में श्रीमद भागवत कथा में हुए शामिल,हर सुख-दुख में खड़े रहने की मिसाल

जिला पंचायत सभापति विनोद कुमार यादव छिंदपुर में श्रीमद भागवत कथा में हुए शामिल,हर सुख-दुख में खड़े रहने की मिसाल 
      विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 07 नवम्बर 2025, जिला पंचायत सभापति विनोद कुमार यादव ने गोस्वामी परिवार द्वारा छिंदपुर में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण कथा एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कथा व्यास प्रणव महाराज के मुखबिंद से चल रही कथा श्रवण के दौरान विनोद कुमार यादव ने मृतात्माओं के शैल्य चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कथा का आनंद लिया। कार्यक्रम में जिले के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया, जिनमें भिलाई बाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, महामंत्री हेमंत तिवारी, उपाध्यक्ष हुलेश राठौर, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि कृष्णानंद राठौर, गंगा श्रीवास, उसमेर सिंह राठौर, रामबिलास कैवर्त, लाला गोस्वामी, दुर्गा श्रीवास, शैलेन्द्र राठौर, सुमित राठौर, तेरस यादव और आकाश यादव शामिल रहे। जिला पंचायत सभापति विनोद कुमार यादव हमेशा अपने क्षेत्र और जनता के प्रति सक्रिय रहने के लिए जाने जाते हैं। 
          उनके कुछ प्रमुख पहलू इस प्रकार हैं - 
 हर छोटे-बड़े सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना।
 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी।
 समाज में भाईचारा और एकजुटता को बढ़ावा देना।
  स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर तुरंत ध्यान देना। ऐसे कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि समाज में सामाजिक समरसता और मानवता की मिसाल भी स्थापित करते हैं।

Post a Comment

0 Comments