प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले के जनपद पंचायत पाली क्षेत्र क्रमांक 19 से नवनिर्वाचित जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने जनसेवा में आगे बढ़ते हुएँ सभी ग्राम पंचायतों की स्थिति देखते हुए,हर पंचायत के लिए विकास राशि जारी नही किए जाने के कारण शासन प्रशासन को अवगत कराया है,कि मूलभूत व वित्त आयोग की राशि जल्दी से जल्दी जारी किया जाए ताकि गांव का विकास हों सके। जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम बोले आम चुनाव सम्पन्न होने के बाद से ही पंचायतों को मूलभूत व वित्त आयोग की राशि नही दिया गया और उन्हें मजबूर तथा उनके अधिकार से वंचित किया गया है। आपको बता दे,कि इस वर्ष 2025- 26 में सम्पन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को 9 महीने हों गया है। फिर भी पंचायतों को बुनियादी जरूरतों एवं विकास कार्यों के लिए मिलने वाली मूलभूत व वित्त आयोग की राशि नही दी जाने से पंचायतों के विकास कार्य पुरी तारिका से चरमराया हुआ है। इसी को नजर डालते हुएँ जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम बोले कि ग्राम पंचायतों को ग्राम विकास के कार्यों को पूरा करने के लिए मुलभुत और वित्त आयोग के तहत जनसंख्या के अनुपात में राशि जारी किया जाता है किंतु विकास के लिए समय पर राशि न मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पुरा ठप्प पड़ा हुआ है। राज्य व केंद्र से मिलने वाले टाइड- अनटाइड सहित मूलभूत फंड की राशि सरपंच निर्वाचित होने के 09 माह बाद भी पंचायतों को नही दिया गया है। आपको बता दे,कि ग्रामीणों ने बड़ी उम्मीदों से अपने- अपने गांवों में जनप्रतिनिधियों को चुना है। लेकिन पंचायतों में बिते बरसात के बाद सड़कें गढ्ढे का ढांचा बन चुका है, तो वहीं नालीयों में गंदगी भराव् हों गया है।गली- मोहल्लों में रोशनी व्यवस्था पुरी तरह से बेहाल है, गांवों में स्वच्छता का अभाव देखने को मील रहा है, बोर मशीन खराब होने से पेयजल समस्या बढ़ गए है। मूलभूत समस्यएं विद्यमान हैं। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के लिए फंड की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे में पंचायत के विकास बिना राज्य का सम्पूर्ण विकास संभव नही है। इसीलिए जनपद सदस्य अफसाना कय्यूम ने कोरबा जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत की राशि जल्द से जल्द जारी करने की मांग किए है।
0 Comments