जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय,उतरदा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन
विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 14 नवंबर 2025, उतरदा जनजाति गौरव पखवाड़ा के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा में जनजातीय संस्कृति और इतिहास पर आधारित अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
मुख्य आकर्षण
जनजातीय संस्कृति एवं इतिहास पर चलचित्र का प्रदर्शन। चित्रकला प्रतियोगिता - जनजातीय कला पर आधारित रचनात्मक अभिव्यक्ति। निबंध लेखन व कहानी वाचन - जनजातीय परंपराओं और लोककथाओं पर केंद्रित। क्विज प्रतियोगिता - जनजातीय संस्कृति व इतिहास से जुड़ी जानकारी पर आधारित। बड़ा देव के देव स्थल का भ्रमण - विद्यार्थियों को उसकी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्ता से अवगत कराया गया।
नेतृत्व एवं सहयोग
कार्यक्रम प्राचार्य जी.पी. लहरे के मार्गदर्शन तथा उत्तम सिंह मरावी के संचालन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों में पी.पी.अंचल,पी.खांडे, नरेंद्र कुमार पाटले, अनुज कुमार जांगड़े, नीलिमा सोनी, ममता माण्डले, राकेश टंडन, सुधीर कुमार चंद्रा, निर्मला शर्मा, अनीता मानिकपुरी, राजेंद्र कैवर्त्य, वंदना लहरे एवं शीलू ध्रुव का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में जनजातीय गौरव, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जागृत की।
0 Comments