गुरु–स्मृति सेवा से जगमगाया हरदी बाज़ार जायसवाल परिवार ने शिक्षा को दी नई दिशा

गुरु–स्मृति सेवा से जगमगाया हरदी बाज़ार जायसवाल परिवार ने शिक्षा को दी नई दिशा 
   विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 26 नवंबर 2025,जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरदीबाज़ार में आज का दिन शिक्षा, सेवा और संवेदना का एक ऐतिहासिक क्षण बनकर सामने आया। स्व.रुपेश जायसवाल ‘गुरुजी’की पावन स्मृति में शिवम् बस सेवा के संचालक नितेश जायसवाल एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल द्वारा आयोजित फ्री बस पास वितरण कार्यक्रम ने सैकड़ों बच्चों के मन में नई उम्मीदें और भविष्य के प्रति विश्वास जगाया। इस अवसर पर कटघोरा  विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पंकज यादव और पंकज धुर्वा भी कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने पहुंचे।
  शिक्षा की राह आसान करने की अनोखी पहल
 पिछले वर्ष जहाँ 185 विद्यार्थियों को निःशुल्क बस पास प्रदान किए गए थे, वहीं इस वर्ष भी सेवा की यह निरंतर परंपरा जारी रखते हुए 173 छात्र–छात्राओं को फ्री बस पास वितरित किए गए। शिवम् एवं महिंद्रा बस सेवाओं द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को स्कूल आने - जाने की सुविधा उपलब्ध कराना इस अभियान को और भी सराहनीय बनाता है। बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान यह स्पष्ट कर रही थी कि - “आज उनके सपनों को सचमुच बढ़ने की राह मिल गई है।”
 ‘गुरुजी’ की स्मृति शिक्षा का अनवरत दीपक 
स्वर्गीय रुपेश जायसवाल ‘गुरुजी’ अपने अनुशासन, सरल स्वभाव और शिक्षण के प्रति समर्पण के कारण सदैव सम्मानित रहे। उनकी प्रेरक स्मृति में संचालित यह पहल आज भी अनगिनत बच्चों के भविष्य का मार्ग प्रकाशित कर रही है।
 जायसवाल परिवार शिक्षा व समाज सेवा का प्रेरक स्तंभ 
नितेश जायसवाल और मुकेश जायसवाल का यह प्रयास सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि - गरीब बच्चों के सपनों को सहारा , युवाओं में शिक्षा के प्रति नई प्रेरणा , समाज में समान अवसर का संदेश , गुरुजी की शिक्षण परंपरा को जीवित रखने का प्रयास , का सशक्त प्रतीक है। इनकी सोच सदैव यही रही है - “कोई भी बच्चा साधन या किराए की कमी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।”

Post a Comment

0 Comments