राष्ट्रभावना की गूंज एनसीसी कैडेट्स ने परेड सलामी और सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता सबका दिल

राष्ट्रभावना की गूंज एनसीसी कैडेट्स ने परेड सलामी और सांस्कृतिक कार्यक्रम से जीता सबका दिल
    विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 26 नवंबर 2025, जिले में पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार में एनसीसी शासकीय ग्राम्य भारती विश्वविद्यालय में आयोजित भव्य कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन जोश और देश भक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। परेड सलामी,मॉकड्रिल और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। दर्शकों ने कैडेट्स के आत्मविश्वास और सधा हुआ प्रदर्शन देख खूब सराहना की।
           कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ 
 शानदार परेड सलामी एवं मॉक ड्रिल - कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत अनुशासित परेड और मॉक ड्रिल ने समारोह की शान बढ़ा दी। युवा कैडेट्स की तालबद्ध चाल और दमदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
 सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा हुनर - लोकगीत,नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति की भावना पूरी तरह झलकती दिखी।
       विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति 
मृत्युंजय पांडे थाना प्रभारी  हरदी बाज़ार ने कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की और कैडेट्स का उत्साह वर्धन किया। जनप्रतिनिधियों की सहभागिता - जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निकिता मुकेश जायसवाल भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं और युवाओं की सराहना की।
    शैक्षणिक एवं सामाजिक सहभागिता 
प्रो. कुलवंत तिर्की तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन कार्यक्रम के साक्षी बने। कटघोरा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी भागीदारी से आयोजन में ऊर्जा और उत्साह बढ़ा दिया।
        युवाओं का जज़्बा देश का भविष्य 
कार्यक्रम में हर तरफ देशभक्ति, अनुशासन और युवाओं के अदम्य जज़्बे की अनूठी छाप दिखाई दी।इन कैडेट्स की लगन, मेहनत और राष्ट्रसेवा की भावना को सलाम।
 यही युवा हैं हमारे देश का सशक्त और उज्ज्वल भविष्य।

Post a Comment

0 Comments