महामंत्री निखिल राठौर ने किया भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत

महामंत्री निखिल राठौर ने किया भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत
 भगत सिंह की तैलचित्र भेंट कर जताया सम्मान,युवा जोश और उत्साह से गूंजा कोरबा 
     विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो  
कोरबा (सुघर गांव)।14 नवंबर 2025,भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा आगमन पर जिले भर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत के नज़ारों से पूरा शहर भगवामय हो उठा। युवाओं ने बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और देशभक्ति नारों से प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। महामंत्री निखिल राठौर ने प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत किया। श्री राठौर ने उन्हें भगत सिंह की तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया। टिकरिहा ने राठौर और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की। टी.पी. नगर चौक पर तराजू से तौल कर और फूलों की वर्षा कर किया गया स्वागत बना आकर्षण का केंद्र। स्वागत रथ के साथ युवाओं का कारवां पूरे शहर में घूमता रहा।
अपने ऊर्जावान संबोधन में राहुल टिकरिहा ने कहा  “भाजपा का युवा कार्यकर्ता केवल राजनीति नहीं करता, वह राष्ट्र निर्माण का सैनिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘युवा भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा
“भाजयुमो संगठन की आत्मा है। कोरबा के युवाओं का जोश और अनुशासन आने वाले सुनहरे भविष्य की झलक है।” कार्यक्रम में ऋतु चौरसिया,संजू देवी राजपूत, राजीव सिंह, नरेन्द्र देवांगन, विकास झा, लक्की नंदा, अजय कंवर, पंकज सोनी, नीरज ठाकुर सहित अधिक संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन ने कोरबा में युवा ऊर्जा, संगठनात्मक एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई दिशा दी।

Post a Comment

0 Comments