अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह अकलतरी - बम्हनी (बाना) में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में पहुँच कर बच्चों का बढ़ाया उत्साह जांजगीर चांपा (सुघर गांव)।14 नवंबर 2025,
बाल दिवस के उपलक्ष्य में मातारानी उच्च माध्यमिक विद्यालय - अकलतरी तथा दिव्या उच्च माध्यमिक विद्यालय-बम्हनी (बाना) में आयोजित बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का राघवेन्द्र कुमार सिंह विधायक अकलतरा ने किया निरीक्षण। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक अवधारणाओं पर आधारित विभिन्न मॉडल,विषयवार प्रदर्शनीयाँ तथा सृजनात्मक प्रस्तुतियाँ प्रदर्शित कीं। विधायक राघवेंद्र सिंह ने समस्त मॉडल का गंभीरता से अवलोकन करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल अत्यंत प्रभावशाली, चिंतनशील एवं प्रेरक हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टि, तार्किक विवेक तथा नवाचार की प्रवृत्ति को सशक्त करते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने अवगत कराया कि बाल मेला कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की क्षमता, जिज्ञासा और प्रयोगशीलता को मंच प्रदान करना है। विधायक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजन समग्र शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और इन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
0 Comments