स्वामी आत्मानंद विद्यालय के आई.टी.विद्यार्थियों का दूसरा औद्योगिक भ्रमण बीएसएनएल कोरबा में तकनीकी दुनिया का अद्भुत अनुभव

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के आई.टी.विद्यार्थियों का दूसरा औद्योगिक भ्रमण बीएसएनएल कोरबा में तकनीकी दुनिया का अद्भुत अनुभव 
       विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 27 नवंबर 2825, जिले अंतर्गत पाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत उतरदा में स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उतरदा के आई.टी. व्यावसायिक पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने दूसरी बार बीएसएनएल कोरबा का औद्योगिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए आधुनिक टेलीकॉम तकनीक, नेटवर्क प्रबंधन और संचार प्रणाली को नजदीक से समझने का सुनहरा अवसर सिद्ध हुआ। भ्रमण के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को एक्सचेंज संचालन,फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क, मोबाइल टॉवर प्रबंधन और डिजिटल संचार प्रणाली की गहन जानकारी दी। विद्यार्थियों ने तकनीकी प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा,प्रश्न पूछे और वास्तविक उद्योग अनुभव प्राप्त किया।
 जिनके मार्गदर्शन ने भ्रमण को बनाया विशेष सभी गुरुजनों को नमन
 इस शैक्षणिक यात्रा को सफल,सार्थक और यादगार बनाने में विद्यालय और बीएसएनएल से जुड़े सभी अधिकारी, शिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञों ने अपने अनुभव, मेहनत और समर्पण से अद्भुत योगदान दिया।
   व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री राजेन्द्र कैवर्त 
पूरे भ्रमण के सूत्रधार रहे। अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, सटीक दिशा-निर्देश और तकनीकी समझ के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्ग प्रशस्त किया।
     सुधीर कुमार चंद्रा एवं अनीता मानिकपुरी
 पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहकर उन्हें हर तकनीकी पहलू को सरलता से समझाया। उनकी प्रेरणा और सतत सहयोग ने भ्रमण को सीख से भरपूर बनाया।
 बीएसएनएल मंडल अभियंता आशीष टोप्पो विद्यार्थियों के साथ अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए।दूरसंचार क्षेत्र के भविष्य, चुनौतियों और अवसरों पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।
  उपमंडल अभियंता निलेश अग्रवाल एवं जय नारायण देवांगन 
भ्रमण की संपूर्ण व्यवस्था को कुशलता पूर्वक संभाला। तकनीकी सेक्शनों का लाइव प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को वास्तविक फील्ड अनुभव करवाया।
तकनीकी टीम (टेक्नीशियन,इंजीनियर, फील्ड स्टाफ) 
सभी ने अपने-अपने क्षेत्र का व्यावहारिक कामकाज दिखाया, समझाया और विद्यार्थियों के हर प्रश्न का धैर्य पूर्वक समाधान दिया। इन सभी के सामूहिक सहयोग, ऊर्जा और समर्पण ने इस भ्रमण को ज्ञान,अनुभव और प्रेरणा का अनोखा संगम बना दिया।
         प्राचार्य का संदेश 
विद्यालय के प्राचार्य जी.पी.लहरे ने इस भ्रमण की प्रशंसा करते हुए कहा - “ऐसे तकनीकी दौरों से विद्यार्थियों में कौशल, आत्मविश्वास और करियर उन्मुख दृष्टि विकसित होती है।” यह दूसरा औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक, ज्ञान वर्धक और भविष्य की दिशा तय करने वाला सिद्ध हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी सहयोग कर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments