कंपोजिट शराब भट्टी में मारपीट,कार में तोड़फोड़ - देर रात शराब मांगने पर विवाद

कंपोजिट शराब भट्टी में मारपीट,कार में तोड़फोड़ - देर रात शराब मांगने पर विवाद
     नीलकपूर घिवरे
 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 01 दिसंबर 2025, जिले के नवागढ़ थाना अंतर्गत कंपोजिट शराब भट्टी में देर रात मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार टाइम समाप्त होने के बाद शराब मांगने पहुँचे अज्ञात युवकों ने सेल्समैन से विवाद किया और इंकार करने पर जमकर मारपीट कर दी। घटना में सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हमलावरों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल कर्मचारी का उपचार अस्पताल में जारी है। इस घटना के बाद कंपोजिट शराब भट्टी के सुपरवाइजर ने प्रशासन से गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि देर रात आने-जाने वालों पर रोक नहीं होने से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था व समय सीमा के कड़ाई से पालन के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments