बेमेतरा (सुघर गांव)। 01 दिसंबर 2025,
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छिरहा ग्राम पंचायत में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को जिम्मेदारी,पारदर्शिता और बेहतर टीमवर्क के साथ सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक–02 की बीएलओ ने पूरे मनोयोग से घर - घर पहुंच कर पात्र मतदाताओं की जानकारी एकत्रित की,नए नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन की प्रक्रिया सुचारु रूप से प्रारंभ की। इस महत्वपूर्ण कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का भी उल्लेखनीय सहयोग मिला। सरपंच मृत्युंजय सिंह,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती फेकन नंट, प्रदेश पटेल,सचिव मीना कुमार,अभिहित अधिकारी जगमोहन साहू, सहयोगी शिक्षक रज्जू चन्द्राकर, प्रतिक भागोरिया तथा ग्रामीण बंधु अशोक सिंह राठौर सहित अन्य लोगों ने बूथ स्तर पर आवश्यक दिशा–निर्देश और सहयोग प्रदान किया। इस पुनरीक्षण अभियान के लिए 1208 फार्म का लक्ष्य निर्धारित किया गया था,जिसे पूरा करने की दिशा में टीम तेजी से कार्य कर रही है और लगभग लक्ष्य की प्राप्ति की स्थिति में पहुँच चुकी है।
0 Comments